महोबा। जिलास्तरीय तीन दिवसीय कैंप में स्काउट गाइडाें ने साफ सफाई कर श्रमदान किया। जिले के एक दर्जन से अधिक विद्यालयाें के कैडेटाें ने जीआईसी महोबा में अपने-अपने टेंट लगाकर हुनर दिखाया।
स्काउट गाइड कैंप का उद्घाटन प्रधानाचार्य एके द्विवेदी ने किया। बेलाताल, कुलपहाड़, पनवाड़ी, मसूदपुरा, श्रीनगर, महोबा, कबरई, चरखारी, खरेला समेत तमाम विद्यालयाें के कैडेटाें ने कैंप लगाने के बाद परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया। परिसर की गंदगी, कूड़ा करकट को साफ कर समुचित स्थान पर एकत्र किया।
विशिष्ट अतिथि एवं नेहरू इंटर कालेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य करन सिंह यादव ने कैडेटाें का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि समाज में रचनात्मक कार्यों के जरिए निष्ठा और लगन से अपनी पहचान बनाएं। कैडेट नियम, संयम और दृढ़ संकल्प का पक्का होता है। समाज में कैडेट की भूमिका अहम होती है। इस मौके पर जगदेव वर्मा, रामसनेही राजपूत, सरगम खरे, विश्वनाथ त्रिपाठी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।