फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सात फेरे लेकर दांपत्य सूत्र में बंधे 94 जोड़े

Fri, 27 Feb 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। समाज कल्याण विभाग की ओर से कस्बा के गोवर्धन्नाथजू मेला परिसर में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान सात फेरे लेकर 94 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। विदाई की रस्म के बाद दुल्हनें अपने जीवनसाथी के साथ ससुराल के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए सुबह से ही वर व वधू पक्ष के लोगों का सुबह से ही आने का सिलसिला शुरू हुआ। सामूहिक विवाह के लिए 96 जोड़ों का पंजीयन कराया था। वर और वधू की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई गई। इस दौरान दो जोड़े नहीं आए। 94 जोड़े की शादी कराई गई। जयमाला व सात फेरे हुए। इस दौरान नवदंपतियों को उपहार भेंट किए गए। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद गंगाचरण रापजूत, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, सीडीओ बलराम कुमार, समाज कल्याण अधिकारी शशिकांत सिंह ने वर और वधू को आशीर्वाद दिया।
पूर्व सांसद ने कहा कि समाज में सर्वधर्म-समभाव व सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से अक्तूबर 2017 से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित की जा रही है। प्रदेश सरकार ने कन्याओं को विशेष
विज्ञापन

प्राेत्साहन देने को विवाह के लिए एक लाख रुपये का प्रावधान किया है। जिसमें 60 हजार रुपये सीधे कन्या के खाते में आएगा। 25 हजार रुपये के उपहार प्रदान किए गए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष इं. अमित पटैरिया, विधायक प्रतिनिधि उदित राजपूत, गुन्नी घोष, बीडीओ विपिन गुप्ता, निर्भय सिंह, ईओ अमरजीत, वरिष्ठ लेखाकार अय्यूब खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें