फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के आखिरी दिन 87 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Tue, 29 Sep 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मंगलवार को दूसरे दिन भी नामांकन करने के लिए प्रत्याशियों की भारी भीड़ जुटी रही। पूर्व विधायक सिद्धगोपाल साहू के बेटे और बहू सहित 87 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। पर्चा दाखिल करने का अंतिम दिन होने के कारण कलेक्ट्रेट में प्रत्याशियों और समर्थकों का सुबह से शाम चार बजे तक जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

विकासखंड कबरई की खन्ना, ग्योड़ी, पसवारा, सिजहरी, श्रीनगर, मुढ़ारी और गौरहारी सीटों पर प्रत्याशियों ने सुबह से ही कलेक्ट्रेट पहुंचकर पर्चे दाखिल किए। पूर्व विधायक सिद्धगोपाल के बेटे साकेत साहू ने सिजहरी और बहू आरती साहू ने ग्योड़ी सीट से नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं मुड़ारी सीट से सपा जिला महासचिव रमेश यादव की पत्नी ममता यादव ने समर्थकों के साथ पर्चा भरा। पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह की बहू कल्पना सिंह ने खन्ना सीट से पर्चा दाखिल किया, जबकि श्रीनगर सीट से मीरा पटेरिया पत्नी महेंद्र पटेरिया और अंजना पाठकार की पत्नी महेंद्र पाठकार, मायादेवी बहू शिवकुमार राजपूत, छायादेवी पत्नी प्रेमचंद्र तिवारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

 इसके अलावा सीतादेवी पत्नी रघुवीर यादव, तेजा शिवहरे, शिवप्रसाद अहिरवार, विनोद तिवारी ने खन्ना सीट से पर्चा दाखिल किया। इसी तरह सुनीता सहित करीब 87 प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। सुरक्षा की दृष्टि से नामांकन कक्ष के सामने और गेट पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। कुछ प्रत्याशी कई गाड़ियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे, लेकिन गाड़ियों को अंदर जाने से रोक दिया गया। कलेक्ट्रेट गेट से प्रत्याशियों को अंदर तक पैदल जाना पड़ा। पर्चा दाखिल करने का आखिरी दिन होने के कारण नामांकन कक्ष सुबह से ही प्रत्याशियों और समर्थकों से भर रहा। प्रत्याशियों को पर्चा दाखिल करने के लिए खासा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रत्याशियों की हटवाई होर्डिंग
खन्ना। पंचायत चुनाव के मद्देनजर गांव-गांव में प्रचार करने के अलावा प्रत्याशियों और समर्थकों ने जगह जगह होर्डिंग, बैनर और पोस्टर लगा रखे थे, जिससे प्रत्याशियों की मतदाताओं को जानकारी हो सके, लेकिन पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले शिवप्रसाद अहिरवार, कल्पना सिंह, संजय पांडेय, तेजा शिवहरे, सीता देवी पत्नी रघुवीर यादव, अंशु शिवहरे सहित तमाम प्रत्याशियों की होर्डिंग हटवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें