युुवा राष्ट्र निर्माण में निभाए महत्वपूर्ण भूमिका: नरेंद्र सिंह
महोबा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र के कबरई ब्लाक सभागार में जिला युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा युवा कल्याण के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिससे प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम, कौशल विकास कार्यक्रम, श्रम सम्मान योजना कार्यक्रम चलाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि युवा मंडल में 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं को शामिल किया जाता है। युवा मंडल का पंजीकरण होने पर जिला स्तर पर अच्छे कार्य करने वाले युवा मंडल को जिलास्तरीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं और कई तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस मौके पर राज्य प्रशिक्षक सुखलाल कुशवाहा, कीर्तिराज श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, प्रभात मिश्रा, अखिलेश कुमार, मुुकेश त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।