महोबा। चित्रकूट से अगवा मासूम बच्चों की हत्या के विरोध में रविवार को प्रेस क्लब ने आल्हा चौक पर मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही हत्यारों का सुराग लगाकर उन्हें फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। पुलिस की लापरवाही की सभी ने निंदा की।
12 फरवरी को स्कूल प्रांगण से दो जुड़वा भाइयों का अपहरण करने के बाद बदमाशों ने फिरौती लेने के बाद भी हत्या कर दी। मासूम बच्चों की नृशंस हत्या पर प्रेस क्लब ने गहरा दुख प्रकट करते हुए आल्हा चौक पहुंचकर शोकसभा की। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर मासूम बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद प्रेस क्लब ने आल्हा चौक में मोमबत्ती जलाकर मासूम बच्चों की श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय मिश्रा, अमित श्रोतीय, अनुज शर्मा, अशोक वाजपेयी, प्रकाश सक्सेना, कैलाश तिवारी, राजेश चतुर्वेदी, बल्लू सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।
मासूम बच्चों के हत्यारों के खिलाफ उठी फांसी की मांग
-आल्हा चौक में मोमबत्ती जला दी बच्चों को दी श्रद्धांजलि