आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में 51 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामकर दांपत्य जीवन की शुरूआत की। कार्यक्रम में अतिथि पूर्व सांसद गंगा चरन राजपूत ने वर वधूओं को आशीर्वाद दिया। आयोजकों ने गृह उपयोगी उपहार देकर नव युगलों को विदा किया।
नवीन गल्ला मंडी परिसर में दृढ़ोमर वैश्य समाज के तत्वावधान में आयोजित आदर्श सामूहिक विवाह सम्म्ेालन में पंडितों ने 51 जोड़ों को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दांपत्य जीवन बंधन में बांधा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कई जिलों के साथ- साथ मध्य प्रदेश से समाज के सैकड़ों सजातीय बंधु कार्यक्रम में पहुंचे
वैश्य समाज की ओर से वैवाहिक बंधन में बंधे जोड़ों को गृहस्थी का आवश्यक सामान उपहार स्वरूप दिया। वर- वधु के साथ आए लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद गंगा चरन राजपूत ने नव युगलों के सुखद जीवन की कामना की। कार्यक्रम में इकाई अध्यक्ष सरोज गुप्ता, विमल गुप्ता, सावित्री गुप्ता, सतेंद्र गुप्ता गौरीशंकर गुप्ता ने सामूहिक विवाह संपन्न कराने में सहयोग किया।
यह रहे नव युगल-- रामजी राठ, प्रियंका पनवाड़ी, मोनू मगरौल आकांक्षा पनवाड़ी, रोहित छतरपुर, सीमा अजयगढ़ पन्ना, आलोक सुगिरा मीरा रिरूआ राठ, रामकिशन पनवाड़ी आरती सतारी, पुनीत महोबा वंदना मझलवारा, महेंद्र सुगिरा प्रेमवती विजयपुर, संजय चरखारी स्वाती उन्नाव, रविंद्र महोबा नीतू दिल्ली, निशा बांदा, देवनाराण हमीरपुर गीता राठ।