फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्याचार के खात्मे को ईश्वर लेते हैं अवतार

Fri, 12 Feb 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कथा वाचिका साध्वी पद्म हस्ता भारती जी ने भगवान कृष्ण के जन्म के अवसर पर आध्यात्मिक रहस्यों को बताते हुए कहा कि जब जब इस धरा पर धर्म की हानि होती है, अधर्म, अत्याचार अन्याय, अनैतिकता बढ़ती है, तब तब धर्म की स्थापना के लिए करूणानिधार ईश्वर अवतार धारण करते हैं।
विज्ञापन


 
कथा वाचिका शुक्रवार को दिव्य ज्योति संस्थान के तत्वावधान में डाक बंगला मैदान में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रही थी।


उन्होंने कहा कि प्रभु का अवतार धर्म की स्थापना के लिए अधर्म का नाश करने के लिए, साधु सज्जन पुरुषों का चरित्रार्थ करने के लिए और असुर, अधर्म अभिमानी, दुष्ट प्रकृति के लोग का विनाश करने के लिए होता है। बताया कि धर्म वह प्रक्रिया है, जिसमें परमात्मा को अपने अंतर्पट में ही जाना जाता है।


उन्होंने कहा कि परमात्मा के दिव्य रूप प्रकाश से समस्त अज्ञान रूपी अंधकार दूर हो जाता है। विषय विकार रूपी पहरेदार सो जाते हैं, कर्म बंधनों के ताले खुल जाते हैं और मनुष्य की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो जाता है। कथा के दौरान राजीव लोचन शुक्ला, अरुण उपाध्याय, राजेश गुप्ता, राहुल दीक्षित, अश्वनी द्विवेदी, पंकज, चंद्रशेखर, श्याम सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें