फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबा सेवायोजन पोर्टल से जुड़ेंगे 50 नए सेवा प्रदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सेवायोजन विभाग में पंजीकृत बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए 50 नए सेवाप्रदाताओं को सेवामित्र पोर्टल से जोड़ा जाएगा। एक से 15 अक्तूबर तक सेवामित्र जागरूकता पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। ताकि सेवायोजन विभाग की इस पहल का अधिक से अधिक बेरोजगारों को लाभ मिल सके और उन्हें काम हासिल हाे सके।
विज्ञापन

फिलहाल सेवायोजन विभाग से 25 सेवाप्रदाता जुड़े हुए हैं। इनमें से सिर्फ पांच ही सेवाप्रदाता सक्रिय हैं जबकि 20 सेवाप्रदाताओं ने अभी तक अपने पूरे दस्तावेज जमा नहीं किए। ये 20 सेवाप्रदाता बेरोजगारों का भला नहीं कर पा रहे हैं। सेवायोजन विभाग में इस समय 18,506 बेरोजगार पंजीकृत हैं। 5560 महिला व 12,946 पुरुष बेरोजगार हैं। सेवा मित्र जागरुकता पखवाड़ा मनाए जाने के लिए शासन के निर्देश पर जिलास्तर पर डीएम की अध्यक्षता में समिति की बैठक होगी। बैठक में जिले के सभी कार्यालय अध्यक्ष शामिल होंगे। सेवायोजन विभाग के वरिष्ठ लिपिक अवधेश तिवारी ने बताया कि सेवामित्र पोर्टल से नए सेवाप्रदाताओं को जोड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। लोग घर बैठ ही अपना काम करा सकेंगे। जरूरत पड़ने पर लोगों को सेवाप्रदाता से संपर्क करना होगा। सेवाप्रदाता जरूरत के काम की कला में पारंगत कारीगर को काम पर भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें