फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 बच्चे चपेट बीमार

Sun, 10 Jan 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
खसरा के जबरदस्त प्रकोप के चलते शहर में 50 से ज्यादा बच्चे जीवन- मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं। महिलाएं इसे माता मानकर इलाज कराने के बजाय पूजा अर्चना में जुटी हुईं हैं, जिससे यह बीमारी और तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन




शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी ने सीएमओ को फोन कर सूचना दी। सीएमओ के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर खसरे से पीड़ित बच्चों का उपचार किया।शहर के मोहल्ला भटीपुरा और शेखू नगर में 50  से ज्यादा बच्चे खसरा से पीड़ित हैं।


स्वास्थ्य कर्मचारियों ने  मोहल्ला भटीपुरा पहुंचकर खसरा से पीड़ित आफरीन सिद्दीकी (16), मोहम्मद अरबाद सिद्दीकी (12) पुत्रगण मोइन उर्फ गुड्डू, आमिर (14), समीर (12) पुत्रगण हुसैन अहमद, साबिया (छह) पुत्री हुसैन इरफान 14) पुत्र रफत, राकेश कुमार (16) सहित दो दर्जन से लोगों का इलाज किया।
विज्ञापन


 
इसी तरह मोहल्ला शेखू नगर निवासी रानी (15) पुत्री हरीराम, रामदयाल (14) पुत्र भगवान दास, सुनीता (10) मोहम्मद आरिफ (15) सहित दो दर्जन से ज्यादा बच्चे खसरे से जूझ रहे है। ज्यादातर महिलाएं इसे माता मानकर इलाज कराने के बजाय पूजा अर्चना में जुटी हैं।


शनिवार को सीएमओ को खसरे की जानकारी मिलने पर उन्होंने टीम भेजकर खसरे से पीड़ित बच्चों का इलाज कराया। सीएमओ का कहना है कि खसरे का कोई मरीज नहीं पाया गया। कुछ बच्चों को चिकन पॉक्स से पीड़ित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें