फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अर्जुन सहायक नहर में छोड़ा 400 क्यूसेक पानी

विज्ञापन
फोटो 09 एमएएचपी 11 परिचय-लहचूरा बांध का एक फाटक खोलकर निकाला जा रहा पानी। संवाद
विज्ञापन
महोबा। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध लबालब हो गया है। बांध में अधिकतम भंडारण क्षमता तक पानी पहुंचने पर 400 क्यूसेक पानी अर्जुन सहायक नहर में छाेड़ा गया। सिंचाई विभाग की ओर से बांध की निगरानी तेज कर दी गई है। प्रत्येक दो-दो घंटे के अंतराल में जलस्तर की नाप कर इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

लहचूरा बांध यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित है। एक दिन पहले ही पहाड़ी डेम से एक हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह पानी लहचूरा बांध पहुंचा। लहचूरा बांध में पहले से ही पर्याप्त पानी था। ऐसे में पहाड़ी बांध से पानी आने की वजह से लहचूरा बांध पूरी तरह लबालब हो गया। लहचूरा बांध की न्यूनतम भंडारण क्षमता 179.83 मीटर व अधिकतम भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है जबकि वर्तमान में बांध का जलस्तर 182.20 मीटर पहुंच गया है। ऐसे में स्थिति को देखते हुए लहचूरा बांध से अर्जुन सहायक नहर का फाटक 1.5 फीट ऊंचाई से खोलकर 400 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया।
अर्जुन सहायक नहर का यह पानी बृहस्पतिवार की दोपहर तक दिदवारा, बहादुरपुरा तक पहुंच गया। शुक्रवार को तहसील चरखारी के अस्थौन गांव के निकट स्थित अर्जुन बांध में अर्जुन सहायक नहर से पानी पहुंच जाएगा। ऐसे में अर्जुन बांध का भी जलस्तर बढ़ेगा। लहचूरा बांध के अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि पहाड़ी बांध से पानी आया है। इससे लहचूरा बांध का जलस्तर और बढ़ गया। 400 क्यूसेक पानी अर्जुन सहायक नहर में डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें