फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे से बारह गांव में ब्लैक आउट

Thu, 02 Jul 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला महाोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 पावर हाउस अजनर में अचानक आई खराबी क्षेत्र के एक दर्जन गांव दो दिन से अंधेरे में डूबे हैं। 36 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल न होने से लोगों का बुरा हाल है। बिजली समस्या के चलते पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, इससे ग्रामीणों में बिजली विभाग के अधिकारियों के प्रति खासा गुस्सा है।
विज्ञापन

बुधवार को पावर हाउस अजनर में खराबी आने से मगरिया, टिकरिया, छितरवारा, इंद्रहटा, सगुनिया, आरी, बिजौरी, नगारा, स्यावन, बमनौरा, घंघोरा सहित एक दर्जन से ज्यादा गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न आने से ग्रामीणों का गर्मी में बुरा हाल है। ग्रामीण हरदयाल, रमाशंकर ने बताया कि पावर हाउस में खराबी आने के बाबत बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया, इसके बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। दो दिन से बारह गांव अंधेरे में डूबे होने के कारण ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उधर बिजली विभाग के अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पावर हाउस अजनर में खराबी आने के कारण बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई थी। टीम लगा दी गई है जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें