फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में अनशन पर बैठी महिला

Thu, 02 Jul 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला महाोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता का उत्पीड़न करने व घर से निकालने भगा देने और उसका उत्पीड़न करने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न किए जाने से आहत महिला अपने माता-पिता के साथ कचहरी परिसर में अनशन पर बैठ गई, पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है, महिला ने न्याय न मिलने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विकासखंड कबरई के ग्राम बीजानगर निवासी ऊषा पुत्री देवीदीन ने शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 19 अप्रैल  2011 को थाना कबरई के ग्राम सतारी निवासी सुरेश पुत्र गयाचरन के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था, लेकिन ससुरालीजन संतुष्ट नहीं हुए और मोटर साइकिल की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर महिला को घर से निकाल दिया। पिछले एक सप्ताह से न्याय के लिए भटक रही महिला अपने माता-पिता के साथ अनशन पर बैठ गई। विवाहिता ऊषा ने बताया कि नौ दिन पहले एसपी ने ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के कोतवाली प्रभारी निर्देश दिए थे, लेकिन आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। महिला ने चेतावनी दी कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें