फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुबाड़े के ताले तोड़कर दो पशुपालकों की 35 बकरियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। रविवार की रात चोरों ने दो पशुबाड़ों की दीवार तोड़कर 35 बकरियां चोरी कर ली। सोमवार की सुबह छह बकरियां गांव के बाहर जंगल में मृत पड़ी मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किल्हौवा गांव निवासी परमा प्रजापति बकरी पालन करके परिवार का भरण-पोषण करता है। रविवार रात उसकी 30 बकरियां पशुबाड़े में बंद थी। पशुपालक कृषि कार्य से बाहर गया था। तभी चोरों ने पशुबाड़े की दीवार तोड़कर 30 बकरियां चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने गांव के ही दिलीप के पशुबाड़े की दीवार तोड़कर पांच बकरियां चोरी कर ली। सुबह गांव के बाहर छह बकरियां मृत पड़ी मिली। पीड़ित पशुपालकों ने घटना की तहरीर थाना पनवाड़ी में सौंपी है। ग्रामीणों का कहना है कि दो माह के अंदर बकरी चोरी की एक दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस आजतक एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पनवाड़ी शिवआसरे का कहना है कि घटनाओं की जांच कराई जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें