महोबा। चरखारी महोबा मार्ग में ग्राम करहरा के आगे ट्रैक्टर असंतुलित होने से ट्रैक्टर-ट्राली सड़क के बीचोबीच पलट गई। ट्रैक्टर में सीमेंट से भरी बोरियां सड़क पर बिखर जाने से यातायात व्यवस्था ठप हो गई। सड़क पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
महोबा से ट्रैक्टर में सीमेंट की बोरियां भरकर चरखारी जाते समय ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्राली पलटते समय ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ते देखकर चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर जान बचाई। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से पूरी सड़क पर बोरियां बिखर गई। जिससे महोबा से चरखारी आना-जाना ठप हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। सड़क पर बोरियों के बिखर जाने से रोड पर जाम की स्थिति बन गई। महोबा से चरखारी, मुस्करा आने जाने वाले तमाम वाहन जाम में फंस गए। बाद में यात्रियों और वाहन चालकों ने स्वयं बोरियों को हटाकर मार्ग साफ कराया। इसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हुई।
फोटो 25 एमएएचपी 08 परिचय- ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से सड़क के बीच बिखरी पड़ी बोरियां।
सीमेंट की बोरियों से भरी ट्राली पलटी, लगा जाम