फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दिल्ली व गोरखपुर रूट पर दौड़ेंगी 30 अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के महोबा डिपो से दिवाली पर्व के दौरान अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। अमावस्या मेले में चित्रकूट जाने के लिए 45 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं जबकि दिवाली पर्व पर दिल्ली और गोरखपुर रूट पर 30 अतिरिक्त बसों का संचालन शुक्रवार से शुरू होगा।
परिवहन निगम के महोबा डिपो के बेड़े में निगम की 120 व 13 अनुबंधित बसें शामिल हैं जो जनपद हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, जालौन, झांसी, कानपुर, लखनऊ, बलिया, बरेली दिल्ली आदि रूटों पर चलती हैं। इसके लिए रोडवेज के पास 516 चालकों व परिचालकों का स्टाफ है। महोबा डिपो प्रबंधन की ओर से अतिरिक्त बसों के संचालन की कार्ययोजना तैयार कर चालकों व परिचालकों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कमलकिशोर आर्य ने बताया कि अमावस्या मेले के लिए छह से 10 नवंबर तक अतिरिक्त 45 बसों का संचालन किया जाएगा। दिवाली व छठ पर्व के दौरान दिल्ली व गोरखपुर मार्ग पर अतिरिक्त 30 बसों का संचालन किया जाएगा। ये बसें 17 नवंबर तक चलेंगी। दिवाली में दिल्ली और गोरखपुर के लिए 12 के स्थान पर 30, लखनऊ-कानपुर के लिए 40 व चित्रकूट के लिए 45 बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें