फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 97.84 लाख से होगा 10 पार्कों का सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले के 10 आंबेडकर पार्कों का 97.84 लाख की लागत से कायाकल्प कराया जाएगा। इसको लेकर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो माह दिसंबर से काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पार्कों के सुंदरीकरण का काम कराए जाने को लेकर विभाग की ओर से कार्ययोजना तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी। इसे स्वीकृति मिलने के बाद अब पार्कों का कायाकल्प होने का रास्ता साफ हो गया है। शहर के आल्हा चौक स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर पार्क में 9.97 लाख की लागत से सुंदरीकरण कराया जाएगा। ब्लॉक चरखारी के बरायं गांव व ब्लॉक कबरई के पचपहरा गांव में 9.98-9.98 लाख और शहर के मोहल्ला फतेहपुर बजरिया व कस्बा खरेला के मंगली बाजार में 9.96-9.96 लाख से आंबेडकर पार्क का सुंदरीकरण होगा।
ब्लॉक कबरई के चिचारा गांव और कबरई के विशालनगर स्थित आंबेडकर पार्क में 9.97-9.97 लाख की लागत से सुंदरीकरण का काम कराया जाएगा। ब्लॉक कबरई के कालीपहाड़ी व सुकौरा गांव में 9.95-9.95 लाख से आंबेडकर पार्क में सुंदरीकरण का काम होगा। वहीं शहर के पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे कल्याण सागर के पास स्थित आंबेडकर पार्क में 8.15 लाख की लागत से सुंदरीकरण का काम होगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता स्वर्ण सिंह का कहना है कि सात नवंबर तक टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद काम शुरू होगा। काम पूरा कराने की समय-सीमा दो माह निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें