फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 28 कर्मचारी, एक दिन का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शासन के तमाम निर्देशों के बाद भी अधिकारी व कर्मचारी समय से कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी चित्रसेन सिंह ने विकास भवन स्थित कार्यालयों का सुबह 10.15 बजे निरीक्षण किया। जिसमें विभिन्न विभागों के 28 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिनका एक दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

सीडीओ के निरीक्षण में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सहायक लेखाकार रामप्रकाश, सींचपाल दिलीप कुमार व संतोष कुमार अनुपस्थित मिले। जिला निर्वाचन कार्यालय में कनिष्ठ सहायक दीपक कुमार, यूपीनेडा कार्यालय में ऑपरेटर संजीव कुमार, एनआरएलएम कार्यालय में डीएमएस शिखा श्रीवास्तव, डाटा एंट्री ऑपरेटर देवेंद्र कुमार, सीवीओ कार्यालय में कनिष्ठ सहायक विपिन कुशवाहा नदारद मिले। वहीं, पीएमजेएसवाई कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मनोज कुमार, जल संसाधन विभाग द्वितीय में अवर अभियंता मनोज कुमार, कनिष्ठ सहायक गौरव कुमार, सींचपाल नारायण सिंह व अशोक कुमार अनुपस्थित मिले। बीएसए कार्यालय में कनिष्ठ सहायक विनय सक्सेना, कनिष्ठ लिपिक पीयूष मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक ओमप्रकाश, अखिलेश कुमार निगम, कंप्यूटर ऑपरेटर अवधेश कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अखिलेश विश्वकर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में आंकड़ा विश्लेषण आकाश गुप्ता, परामर्शदाता अवधेश निरंजन, अरविंद कुमार, बृजेंद्र कुशवाहा गैरहाजिर रहे। इसके साथ ही डीपीओ कार्यालय में कनिष्ठ सहायक अनीह तिवारी, वाहन चालक रामकरण, प्राेबेशन अधिकारी कार्यालय में जिला समन्वयक रीता चौरसिया, समाज कल्याण विभाग में सुपरवाइजर महमूद खां और युवा कल्याण विभाग में कनिष्ठ सहायक अरुणा देवी अनुपस्थित मिलीं। जिनका एक दिन का वेतन रोकते हुए नियमित समय पर कार्यालय आने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें