फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 मरीजों का किया गया नेत्र परीक्षण

Tue, 24 Nov 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के तत्वावधान में पूर्व विधायक चौधरी ध्रूराम के आवास में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 250 मरीजों का पंजीकरण कर नेत्र परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने नेत्र परीक्षण कर 65 मरीजों को आपरेशन के लिए चिह्ति किया। वहीं 70 को चश्मे व 125 मरीजों को दवा दवा वितरित की गई। आपरेशन के योग्य मरीजों का आपरेशन चित्रकूट में किया जाएगा।
विज्ञापन

शिविर के आयोजक पूर्व विधायक चौधरी ध्रूराम ने बताया कि कस्बे के अलावा शिविर में सुबह से ही चुरारी, पठारी, मुढारी, परारजौनी, बगौल सहित अन्य ग्रामों के से आए ग्रामीणों ने नेत्र शिविर में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि शिविर में 250 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया।
मरीजों का नेत्र संबंधी सभी रोगों  विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई, साथ ही मरीजों को दवा, चश्मे निशुल्क वितरित किए गए। शिविर में जानकी कुंड चित्रकूट से आए डा. घनश्याम पांडे, डा. प्रवेश पंडित आदि नेत्र चिकित्सकों ने मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। 70 मरीजों की जांच कर चश्मे दिए जाएंगे, जबकि 155 मरीजों को दवा वितरण की गई। वहीं 65 मरीजों को चित्रकूट ले जाया गया, जहां पर मरीजों का आपरेशन कर उन्हें चश्मा और दवा वितरित की जाएगी। शिविर में रामशरण सिंह, संजय यादव, अमर सिंह सहित तमाम लोगों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें