फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दिनभर यूरिया के लिए मारामारी, 250 किसान लौटे

Wed, 03 Dec 2025 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। साधन सहकारी समिति अजनर में मंगलवार को यूरिया खाद के वितरण के दौरान मारामारी मची रही। पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण कराया गया। समिति में करीब 500 किसान खाद लेने के लिए पूरे दिन लाइन में लगे रहे लेकिन 250 किसानों को ही यूरिया मिली जबकि इतने ही किसान बैरंग लौट गए। खाद न मिलने से किसान निराश दिखे।
विज्ञापन

यूरिया खाद के वितरण की सूचना पर सुबह से ही समिति में किसानों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। देखते ही देखते किसानों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। स्थिति बिगड़ने की आशंका के चलते पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण शुरू कराया गया। पहले खाद लेने को लेकर किसानों ने हो-हल्ला किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। कुछ किसानों को खाद की फटी बोरियां मिलने पर उन्होंने विरोध जताया और बदलने की बात कही। किसान रामदयाल, प्रीतम, देवीदीन, हरीराम आदि का कहना था कि पहले डीएपी को लेकर परेशानी हुई। अब समय पर यूरिया नहीं मिल रही है। इससे फसलों की पैदावार प्रभावित होगी। उधर, समिति के सचिव भूपकिशोर ने बताया कि इस बार 500 बोरी यूरिया खाद आई थी। जिसे दो-दो बोरी के हिसाब से 250 किसानों को वितरित किया गया। जिन किसानों को खाद नहीं मिली, उन्हें अगली खेप आने पर प्राथमिकता के आधार पर खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें