फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाबी मुकाबले में कीर्तनकारों ने बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। संकीर्तन समिति मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश ऑल इंडिया कीर्तन विचार मंच के तत्वावधान में कीर्तनकार स्व. मोहन सिंह की स्मृति में कीर्तन कुंभ का आयोजन किया गया, जिसमें कीर्तनकार लालमन चंचल एवं कल्पना दुबे के बीच जवाबी कीर्तन मुकाबला हुआ। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

कस्बे के आजाद कंवेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित जवाबी कीर्तन मुकाबले में उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के अनेकों कीर्तन कलाकारों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित दीक्षित ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सबसे पहले छतरपुर की कीर्तनकारा कमलेश्वरी कंचन ने मां सरस्वती की वंदना भंवर में फंसी है मैया शरण तेरी आए के साथ शुरुआत की। इसके बाद लालमन चंचल कानपुर एवं कल्पना दुबे ने काई आए भी न कोई जाए भी न भजन सुनाया। दोनों ने अपने अपने शब्द बाणों से एक दूसरे पर बढ़त बनाने की कोशिश की। पूरी रात चले कार्यक्रम को देखने के लिए दूरदराज से आए लोगों की भीड़ जुटी रही। कार्यक्रम में गुड़िया भारती, पिंकी आजाद, विद्या विश्वकर्मा समेत अन्य कलाकारों ने भी अपने कीर्तन के माध्यम से दर्शकों का मन मोहा। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के प्रबंधक मनीष रावत ने किया। इस मौके पर लक्ष्मी नारायण रावत, पुष्पेंद्र नायक, रामू शुक्ला, मनीष तिवारी, भूपेंद्र विश्वकर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


जवाबी मुकाबले में कीर्तनकारों ने बांधा समा
- कार्यक्रम देखने के लिए देर रात तक जुटी लोगों की भीड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें