युवक की संदिग्ध हालात में मौत
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के ग्राम लिलवाही में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
ग्राम लिलवाही निवासी अनिल (26) पुत्र केदार गुरुवार को गांव से घर वापस लौटा। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना कबरई पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। ब्यूरो