फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: चित्रकूट के लिए आज से चलेंगी 20 रोडवेज बसें

Fri, 19 Dec 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। चित्रकूट में पौष अमावस्या मेला पर यात्रियों की सहूलियत के लिए महोबा डिपो ने 20 बसों का बेड़ा लगाया गया है। मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ताकि, पर्व के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। वहीं रेलवे ने तीन दिन के लिए मेला स्पेशल दो ट्रेनों का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के महोबा डिपो के बेड़े में निगम की 122 और 15 अनुबंधित बसें शामिल हैं। जो हमीरपुर, बांदा, जालौन, राठ, कानपुर, लखनऊ, बरेली, बलिया, प्रयागराज, दिल्ली आदि रूटों पर फर्राटा भरती हैं। डिपो प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शुक्रवार से पौष अमावस्या पर चित्रकूट के लिए श्रद्धालुओं को 20 बस सुविधा मिलेगी। बसों को रूट पर दौड़ाने से पहले वर्कशॉप में जांच कर निकाले जाने को कहा गया है। वहीं रेलवे झांसी मंडल के जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चित्रकूट मेले को लेकर दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। यह ट्रेनें 20 दिसंबर तक चलेंगी। यात्रियों की संख्या को देखते हुए झांसी-बांदा मेमू को चित्रकूट तक विस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें