फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: रोजगार मेले में 19 छात्राओं को मिली नौकरी

Wed, 15 May 2024 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक चरखारी में बुधवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें महोबा व हमीरपुर जिले के अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

साक्षात्कार की कसौटी पर खरे उतरे 19 अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए चयनित किया गया। निजी कंपनियों की ओर से महिला अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर जल्द नौकरी ज्वाइन करने के लिए कहा गया।

मेले में चरखारी, पनवाड़ी, कुलपहाड़, महोबा, राठ, हमीरपुर आदि स्थानों से आईं महिला अभ्यर्थी शामिल हुईं। जिला रोजगार सहायता अधिकारी आकांक्षा बाजपेयी ने फीता काटकर रोजगार मेले का शुभारंभ किया। राजस्थान, हरियाणा और गुजरात की निजी कंपनी की ओर से ऑफलाइन व ऑनलाइन सभी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।
विज्ञापन




इस दौरान अभ्यर्थियों से उनकी शैक्षिक योग्यता, अनुभव आदि से जुड़े सवाल पूछे गए। मेले में 19 अभ्यर्थी नौकरी पाने में सफल हुए। 10 से 20 हजार तक की नौकरी मिलने पर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर प्रधानाचार्य रवि कुमार, प्लेसमेंट अधिकारी नितिन वर्मा, आईटी प्रवक्ता अनामिका कैथवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें