अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आई।
कानपुर सागर हाईवे पर शुक्रवार की सुबह मोहल्ला सुभाष नगर निवासी आशीष (18) पुत्र अरुण कुमार स्कूटी से कबरई जा रहा था। महेंद्रा एजेंसी के पास सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।
इससे आशीष दूर जा गिरा। राहगीरों ने आशीष को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक सवार भाग गया।
आशीष हेलमेट नहीं लगाए था। इस वजह से उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। कस्बा कबरई निवासी चंद्रभान (24) पुत्र वंशीलाल अपने साथी कमलेश (27) पुत्र मैकू के साथ बाइक से मुख्यालय आ रहे थे।
कानपुर सागर हाईवे पर बाइक का पहिया गड्ढे में पड़ने से वह गिरकर घायल हो गया। कल्याण सागर निवासी दयाशंकर (17) पुत्र लालदिमान, छजमनपुरा निवासी मुन्ना (45) पुत्र भगवानदास, कबरई निवासी विपुल (27) पुत्र सुरेंद्र पवा गांव निवासी, ओमप्रकाश (25) श्यामलाल भी सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए हैं।
बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
अन्य सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल
घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती