फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 6282 किसानों को सौंपे ऋणमोचन प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ऋणमोचन योजना के तहत शुक्रवार को जिले की तीनों तहसीलों में 6,282 किसानों को ऋणमोचन प्रमाण पत्र सौंपे गए।


जिला सेवायोजन कार्यालय सभागार में सदर विधायक राकेश गोस्वामी की अध्यक्षता में ऋणमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशासन द्वारा दूर से आए किसानों के खानपान का भी इंतजाम किया गया।

दस हजार से लेकर एक लाख तक के महोबा तहसील के 3,430 बकाएदार लघु सीमांत किसानों को ऋणमोचन प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके पर सदर विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि एक लाख तक के प्रत्येक किसान को ऋणमोचन प्रमाण पत्र दिए जाए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी रामविशाल मिश्रा ने कहा कि जिले की तीनों तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित कर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर एसडीएम सदर राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।


चरखारी ब्लाक सभागार में ऋणमोचन प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 2,532 किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के तहत काम कर रही है।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी शंकरलाल त्रिपाठी ने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है।

जिले के 6,282 किसानों को सौंपे ऋणमोचन प्रमाण पत्र
तीसरे चरण में जिले की तीनों तहसीलों में हुआ कार्यक्रम


अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार ने 320 किसानों को ऋणमोचन प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रमाण पत्र पाने के लिए सुबह से ही किसान तहसील पहुंच गए।


ग्राम जैतपुर, सुगिरा, सतारी, बौरा, द्वासी, बागौल, बुढी सहित एक दर्जन गांवों के किसानों को ऋणमोचन योजना के तहत प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ जंगबहादुर यादव, तहसीलदार अरुण कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार लखनलाल राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ऋणमोचन प्रमाण पत्र के लिए किसानों को दिन में साढ़े बारह बजे से तहसील में बुला लिया जबकि सत्तापक्ष के माननीय साढ़े चार बजे तक नहीं आए।

इससे किसान तेज धूप और गर्मी में माननीय के इंतजार में बैठे रहे। बाद में तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी की उपस्थिति में ऋणमोचन प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें