फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरे मस्त मस्त दो नैन, मेरे दिल का ले गए चैन...

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा।
ऐतिहासिक कजली मेले में आल्हा मंच पर चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों में शनिवार की रात छतरपुर से आए कलाकारों ने गीत-संगीत व नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। रिकार्डिंग गीत तेरे मस्त-मस्त दो नैन, मेरे दिल का ले गए चैन गीत पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति देखकर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम देखने के लिए देर रात तक हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी रही।

कजली मेले के आल्हा मंच में 14 अगस्त तक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। शनिवार की रात छतरपुर से आई पार्टी में शामिल महिला कलाकार मानसी राजा बुंदेला व पुष्पा राजपूत ने रिकार्डिंग गीत पर नृत्य पेश कर ऐसा जादू बिखेरा की पूरा ग्राउंड तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मानसी राजा ने देर न हो जाए कहीं देर न हो जाए गीत पर डांस पेश किया तो दर्शक अपनी जगह पर खड़े होकर झूमने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुष्पा राजपूत ने रिकार्डिंग गीतों पर नृत्य का जादू बिखेरा। काटे न कटे रतिया गीत पर दी गई प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा। देर रात तक चले कार्यक्रम में दर्शकों में गजब का उत्साह दिखाई दिया। अंत में आल्हा मंच के अध्यक्ष शरद तिवारी दाऊ ने कलाकारों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दिन के समय राईनृत्य की प्रस्तुति देखने के लिए भी लोगों की भीड़ जुटी रही।


तेरे मस्त-मस्त दो नैन, मेरे दिल का ले गए चैन...
-रिकार्डिंग गीतों पर आकर्षक नृत्य देखकर झूमे दर्शक
-आल्हा मंच में छतरपुर से आए कलाकारों ने बांधा समां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें