फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूरी, शहर में आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महोबा। सात दिवसीय ऐतिहासिक कजली मेले का आगाज मंगलवार को भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। कजली मेले को लेकर जिला व पालिका प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभिन्न जनपदों से आने वाले लोगों ने अपने रिश्तेदारों के यहां डेरा जमा लिया है। शोभायात्रा व मेले में लाखों की संख्या में मेलाप्रेमियों की भीड़ उमड़ेगी।

बुंदेलों के आन बान और शान का प्रतीक कजली मेला 8 अगस्त से 14 अगस्त तक ऐतिहासिक कीरत सागर तट में लगेगा। जहां दिन रात बुंदेली लोक विधाओं के साथ दूर दराज के कलाकार अपना जलवा बिखेरेंगे। मेले की शुरुआत भव्य शोभायात्रा के साथ होगी। मंगलवार की दोपहर दो बजे शहीद स्थल हवेली दरवाजा से शोभायात्रा का उद्घाटन जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी करेंगे। शोभायात्रा नगर पालिका, तहसील चौराहा, मुख्य बाजार, ऊदल चौक, सुभाष चौक होते हुए कीरत सागर तट पर पहुंचेगी। यहां तालाब में कजरिया विसर्जित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा को लेकर पालिका प्रशासन ने सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट के अलावा तीन दर्जन से अधिक झांकियां व करबत दिखाते कलाकार शामिल रहेंगे। वीर ऊदल चंद्रवाल के डोला की रक्षा करते हुए शोभायात्रा में शामिल होंगे। शोभायात्रा में यूपी, एमपी के अलावा विभिन्न प्रांतों से मेला प्रेमी शामिल होंगे। कजली मेले को लेकर युवाओं से लेकर महिलाआें व बुजुर्गों में भी गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है।


-एक सप्ताह तक चलेगा ऐतिहासिक कजली मेला
-शोभायात्रा व मेले में उमड़ेगी लाखों की भीड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें