फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बुंदेलखंड हॉकी टूर्नामेंट में आएंगी 17 टीमें

Sun, 07 Jan 2024 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। अखिल भारतीय बुंदेलखंड हाॅकी टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर समिति की बैठक हुई। जिसमें आयोजन पर होने वाले व्यय समेत प्रमुख बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ। एक से सात फरवरी तक प्रस्तावित टूर्नामेंट में 17 जनपदों की टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

मोहनराम धर्मशाला में हाॅकी टूर्नामेंट की बैठक समिति के अध्यक्ष पूर्व फौजी कुलदीप भटनागर की अध्यक्षता में हुई। समिति के महासचिव सादिक इस्लाम और पूर्व महासचिव रानू ने बताया कि 17 टीम का प्रस्ताव रखा गया। रविंद्र पाठक ने व्यय पर चर्चा की। जिसमें टीम के खिलाड़ियों के भोजन व ठहरने की व्यवस्था, आवागमन किराया आदि शामिल रहा।
बताया कि प्रथम पुरस्कार एक लाख और द्वितीय पुरस्कार 75 हजार रुपये होगा। टूर्नामेंट में करीब 10 लाख रुपये के व्यय प्रस्तावित किया गया। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत व विधायक डाॅ. बृजभूषण राजपूत ने हॉकी को बचाने और कायम रखने का बीड़ा उठाया है। बैठक में रमन किशोर गोस्वामी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा, नगर अध्यक्ष रजनीश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि उदित राजपूत, आकिल रजा खां, मुख्तार अहमद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें