बुंदेली समाज के कार्यकर्ता व बिजली उपभोक्ता बिजली विभाग के खिलाफ शहर के आल्हा चौक पर अनशन कर रहे हैं। अनशन के दसवें दिन उपवास करने वालों की संख्या 17 हो गई है। गुरुवार को अनशनकारियों ने बिजली विभाग केे खिलाफ नारेबाजी की।
गुरुवार को बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार, महामंत्री अजय बरसैया, संरक्षक अरुण चतुर्वेदी, पूर्व प्रधानाचार्य डा. करन सिंह, रामदत्त तिवारी, बलवीर वैश्य, जिला अधिवक्ता समिति के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी, किसान नेता गुलाब सिंह राजपूत, योगेश गुप्ता, गौरव मिश्रा, रमाशंकर, निसार अहमद, शाहिद खां, सरमन बौद्ध, अशोक पाटकार और बाबूलाल रैकवार उपवास पर रहे।
अनशनकारियों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बुंदेलखंड की गरीब जनता को 200 यूनिट बिजली मुफ्त में देने की मांग की। इन्होंने उपभोक्ताओं को राहत न मिलने तक अनशन जारी रखने का एलान किया।
तारा पाटकार ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं का भार घटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उपभोक्ताओं के गलत बिजली बिल इसी माह ठीक हो जाएंगे। गुरुवार को अनशन स्थल पर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन बतीबाबू, रविकांत श्रीवास्तव, दशरथ प्रजापति, राकेश प्रजापति, डा. रविंद्र, सरगम खरे, निशांत खरे, राहुल दीक्षित, सौरभ तिवारी, नवीन श्रीवास्तव, आनंद सोनी, अजय कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।