फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर्व को लेकर रंग और पिचकारी से सजे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रंगों के पर्व होली को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। बाजार में रंग और पिचकारी की दुकानें सजकर तैयार है। इस बार बाजार में म्यूजिक पिचकारी और कलर स्प्रे की जमकर बिक्री हो रही है। जिससे बाजारों की रौनक लौट आई हैं।
विज्ञापन

होली पर्व में महज दो दिन बचे हैं। यही वजह है कि बाजार में लोगों की चहल पहल बढ़ गई है। पर्व को लेकर जगह जगह रंग और पिचकारी की दुकानें सजी हैं। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार रंग और पिचकारी के दामों में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। बाजार में छोटी से लेकर बड़ी पिचकारी बच्चों को खूब लुभा रही है। मैंगो टैंकर और म्यूजिक पिचकारी बच्चों को खासी पसंद आ रही है। वही फॉग स्प्रे और कलर स्प्रे की बिक्री सर्वाधिक हो रही है। पिचकारी विक्रेता अब्दुल हसीन बताते है कि ग्राहकों की मांग को देखते हुए इस बार कोई भी चाइनीज माल नही मंगाया गया है। कलर स्प्रे और म्यूजिक पिचकारी सबसे ज्यादा बिक रही हैं। इनके दामों में 15 से 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। उधर, जिले में होलिकादहन की तैयारियां तेज हो गई हैं। चिह्नित स्थानों पर लकड़ियां एकत्र की जा रही हैं। 20 मार्च को होलिकादहन के साथ तीन दिवसीय पर्व शुरू होगा। जिसको लेकर समिति के लोग तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

होली को लेकर रंग और पिचकारी से सजे बाजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें