महिला समेत दो लोगों ने खाया जहर
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत दो लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी रानी (37) पत्नी भागीरथ ने रविवार को किसी बात से नाराज होकर घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर महिला ने जहर खाने की बात परिजनों को बताई। तब परिजन आनन फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। इसी तरह ग्राम करहरा निवासी मुन्ना (35) ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो