फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अन्ना मवेशियों से सुरक्षित होगी 1,580 हेक्टेयर जमीन

Sat, 26 Jul 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सोलर फेंसिंग से किसानों की फसलों को अन्ना मवेशियों से सुरक्षित किया जाएगा। कृषि विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। प्रथम चरण में जिले में 1,580 हेक्टेयर कृषि भूमि को सोलर फेंसिंग से आच्छादित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड पैकेज के तहत बुंदेलखंड एकीकृत कृषि विकास (सोलर फेंसिंग) योजना का तीन माड्यूल में क्रियान्वयन किया जाएगा। माड्यूल-एक में 20, मॉड्यूल-दो में 44 व मॉड्यूल तीन में 15 फार्मर क्लस्टर बनाए जाएंगे। इस प्रकार 79 फेंसिंग फार्मर क्लस्टर के माध्यम से किसानों को सोलर फेंसिंग योजना से लाभान्वित किया जाएगा। प्रत्येक क्लस्टर में अधिकतम 20 हेक्टेयर कंपोजिट क्षेत्रफल का चयन किया जाएगा। प्रत्येक क्लस्टर में कम से कम पांच किसानों का होना अनिवार्य है। सोलर फेंसिंग के कार्य में कृषि विभाग की ओर से 80 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। 20 प्रतिशत व्यय कृषक अंश के रूप में किसानों को स्वयं खर्च करना होगा। सोलर फेंसिंग में गेट, सोलर पैनल, बैटरी, जाली और वायर शामिल रहेगा। उप कृषि निदेशक रामसजीवन ने बताया कि कृषि वानिकी के तहत सहजन के 500 पौधे प्रत्येक क्लस्टर में रोपित किए जाएंगे। प्रत्येक पौधे पर 15 रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें