फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: लहचूरा बांध से 30 हजार क्यूसेक पानी धसान में छोड़ा

Sat, 26 Jul 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। लहचूरा बांध में शुक्रवार को क्षमता से अधिक पानी आने पर चार फाटक खोलकर 30 हजार क्यूसेक पानी धसान नदी में डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों, मछुआरों व चरवाहों को नदी के पास न होने के लिए रोका गया।
विज्ञापन

लहचूरा बांध की अधिकतम भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है। बांध पहले से ही लबालब है। बारिश, पहाड़ी बांध व सुखनई नदी का पानी बांध में पहुंच रहा है। वहीं, बानसुजारा बांध के तीन फाटक खोलकर 6,500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी भी धसान नदी में आ रहा है। इससे नदी का जलस्तर बढ़ गया। सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी।
इसके बाद अतिरिक्त पानी को धसान नदी में छोड़ा गया।कुछ पानी धसान मुख्य नहर व अर्जुन सहायक नहर में छोड़ा गया है। अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि बांध में क्षमता से अधिक पानी आ गया था। इसे धसान नदी में डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें