फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत 15 घायल

Tue, 12 Aug 2025 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत 15 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। छह की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के विशालनगर निवासी संदीप (29) रविवार की रात बाइक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसी तरह मुस्करा निवासी विमलेश, चांदो निवासी लखनलाल, लवकुशनगर निवासी भागवती, रैपुरा निवासी मुकेश, पीरा निवासी अरविंद, बेलाताल निवासी फूलवती, कबरई के लक्ष्मीबाई नगर निवासी रानी, बजरिया निवासी मुलायम, गौरीहार निवासी शिवप्यारी, सिजहरी निवासी ताराचंद्र, सीगौन निवासी हेमेंद्र, रैपुराखुर्द निवासी हरप्रसाद, कुम्हड़ौरा निवासी झग्गी और खन्ना निवासी महेश अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां विमलेश, लखनलाल, अरविंद, रानी, हेमेंद्र व महेश की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें