राठ ने कुलपहाड़ को हराकर फाइनल में किया प्रवेश
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें राठ ने कुलपहाड़ को 76 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच खेला गया। राठ टीम ने टास जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। राठ ने 20 ओवर में 132 रन बनाए। राठ के खिलाड़ी संजय ने 22 और तरुण ने 18 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुलपहाड़ की टीम 56 रन बनाकर आल आउट हो गई। संजय को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष जगदीश वर्मा, उपाध्यक्ष नीरज विश्वकर्मा, समाजसेवी विनोद यादव, जितेंद्र यादव, बृजेंद्र, नीरज यदुवंशी, कपिल सोनी, गुलफान मोहम्मद सहित तमाम लोग मौजूद रहे। ब्यूरो