महोबा। शहर के मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में स्काउट गाइड के संस्थापक राबर्ट स्टीफेंसन लार्ड बेडेन पॉवेल का जन्मदिन चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला स्काउट्स शिक्षण आयुक्त मालती विश्वकर्मा ने कहा कि स्काउट्स की अग्रणी भूमिका समाज में है। स्काउट गाइड उत्तरदायी नागरिक की भूमिका निभाते हुए समाजसेवा में लगे रहते हैं।
मुख्य अतिथि मालती विश्वकर्मा ने गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि राबर्ट स्टीफेंसन लार्ड बेडेन पॉवेल उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के जन्मदाता हैं। स्काउट गाइड एक विश्वव्यापी संगठन है। यह वह शिक्षा है जिससे बच्चों का शारीरिक, मानसिक, अध्यात्मिक, चारित्रिक व देश सेवा जैसी शक्तियों का विकास सहज ही हो जाता है। जनपद स्काउट्स रेंजर डॉ. मधुबाला ने कहा कि वृद्धजनों, दिव्यांगों को सड़क पार कराना, बोझ उठाने में स्काउट गाइड को सहयोग करना चाहिए। देश में जब भी आपदा आती है तो स्काउट्स सेवा कार्य करते हैं। स्काउट शिक्षक श्यामलाल कुशवाहा ने छात्राओं को स्काउट्स के कार्य बताए। संचालन प्रवक्ता संतोष कुमार पटैरिया ने किया। इस मौके पर सतेंद्र, आकृति सोनी, शिवम, दिलीप, धर्मेंद्र, राहुल आदि मौजूद रहे।