फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बच्चों को प्रतिदिन ज्ञान बांट रहे गुरुजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। शिक्षा देने के नाम पर प्राईवेट शिक्षण संस्थाएं जहां बच्चों से मोटी फीस वसूलती हैं। वहीं एक रिटायर्ड टीचर पैसे की परवाह किए बिना घर पर आराम करने के बजाय दूसरे टीचरों की तरह सुबह दस बजे से तीन बजे तक प्रतिदिन सरकारी स्कूल में शिक्षण कार्य करके बच्चों को ज्ञान बांट रहे हैं।
शहर के मोहल्ला मकनियापुरा निवासी माजिद अंसारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय आलमपुरा में शिक्षक थे। वर्ष 2013 में रिटायर्ड होने के बाद विद्यालय में मात्र एक टीचर शेष रह गया। बच्चों की शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होने लगी। इससे बच्चों का भविष्य देखते हुए रिटायर्ड टीचर ने घर पर आराम करने के बजाय पुन: विद्यालय जाना शुरू कर दिया। छह साल बीत जाने के बाद भी वह आज भी नियमित समय से विद्यालय पहुंचकर शिक्षण कार्य करा रहे हैैं। इससे बच्चे भी खासा गदगद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर्ड होने के बाद भी पुन: गुरूजी को अपने बीच पाकर बच्चे अब और मन लगाकर पढ़ रहे हैं। गुरुजी ने घर बैठने के बजाय शिक्षा की अलख जलाए रखने का मन बना लिया है, जिससे वह अब बिना वेतन के बच्चों को पहले जैसा ही समय देकर उन्हें पढ़ा रहे हैं। विद्यालय में एक की बजाय अब दो टीचर हो जाने से शिक्षण कार्य में गुणवत्ता आई है। रिटायर्ड शिक्षक माजिद अंसारी का कहना है कि तमाम लोग समाज सेवा करते हैं। बच्चों को निशुल्क शिक्षा देनी भी एक समाजसेवा है। जिससे उन्होंने इस सेवा को चुना है।

स्कूल में बच्चों को प्रतिदिन ज्ञान बांट रहे गुरुजी
-रिटायर्ड हो जाने के बाद भी दूसरे टीचरों की तरह रोज जाते हैं स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें