फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश तरक्की तभी करेगा, हर वोटर जब वोट करेगा..

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। जिला निर्वाचन अधिकारी सहदेव के निर्देश पर जिले भर में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा। शनिवार को विकासखंड चरखारी से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित समूहों की महिलाओं, ब्लॉक कर्मचारियों व स्कूली बच्चों ने ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली। हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

ब्लाक कार्यालय परिसर से स्वीप प्रभारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली बस स्टैंड, ड्योढ़ी दरवाजा, झंडा चौराहा, पचराहा होते हुए ब्लाक परिसर में वापस आकर समाप्त हुई। रैली में शामिल लोग ‘सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, देश तरक्की तभी करेगा हर वोटर जब वोट करेगा, घर-घर में संदेश दो वोट दो वोट दो’ जैसे नारों से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते चल रहे थे। बच्चों ने 29 अप्रैल को होने वाले चुनाव में सबसे पहले बूथ पर पहुंचकर मतदान करने की अपील की। रैली के समापन पर सभी मतदाताओं ने शत-प्रतिशत मतदान करने व दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली। रैली में रिवई, पहरेथा, नटर्रा, पुपवारा समेत एक दर्जन गांवों से आईं महिलाओं ने गांव में जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करने की बात कही। इस मौके पर एडीओ पंचायत रामप्रकाश दीक्षित, पंकज सक्सेना, वैभव कुमार, राजीव सिंह, राजबहादुर, किरन द्विवेदी, शिवांग व अमित खरे मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें