फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया की चपेट में आने से महिला समेत तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में बदले मौसम से संक्रामक बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित मरीजों की भरमार है। शनिवार को डायरिया से पीड़ित महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं कई मरीजों का उपचार जिला अस्पताल के वार्डों में किया जा रहा है। प्राइवेट क्लीनिकों में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपहाड़ी निवासी सुमित्रा (60) पत्नी टुट्टी की शुक्रवार की रात अचानक हालत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां उसकी मौत हो गई। इसी तरह शहर के मोहल्ला समद नगर निवासी राजकिशोर (65) को तेज बुखार व पेट दर्द होने पर जिला अस्पताल लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। शहर के मोहल्ला छजमनपुरा निवासी जगदीश (50) की भी डायरिया से मौत हो गई। घटनाओं से परिजनों में कोहराम मच गया। तमाम मरीजों की हालत नाजुक होने पर डाक्टर उन्हें वार्डों में भर्ती कर इलाज कर रहे हैं।
बतातें चलें कि दो दिन से तेज धूप और उमस से लोग कई प्रकार की बीमारियों से परेशान हैं। जिला अस्पताल में सुबह 8 बजे से ही मरीजों की भीड़ जुट रही है। प्रतिदिन एक हजार से 1200 की ओपीडी अस्पताल में हो रही है। दो दिन से मरीजों की संख्या 1400 से पार पहुंच गई है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में सर्वाधिक मरीज डायरिया व पेट दर्द की समस्या से ग्रसित आ रहे हैं। डाक्टरों के कक्षों में मरीजों की लंबी लाइन लगी होने के चलते घंटों इंतजार के बाद उपचार हो पा रहा है।
विज्ञापन


सावधानी बरतें और स्वस्थ्य रहें
जिला अस्पताल के डॉ. जावेद अहमद बताते है कि मौसम में बदलाव से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक पानी का सेवन किया जाए। खुले में रखे दूषित खाद्य पदार्थों का सेवन कतई न करें। धूप में निकलते समय पूरे शरीर को हल्के रंग के सूती कपड़े से अच्छी तरह ढक लें। बच्चों को धूप से बचाए और हो सके तो पानी उबाल कर पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें