फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनंदन समारोह में नहीं पहुंचे सांसद और विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। प्रदेश सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाए जाने को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कर्मचारी संघ ने मुस्कान वाटिका में सम्मान समारोह आयोजित किया। सांसद, विधायक और अधिकारियों के न पहुंचने पर कार्यक्रम फीका हो गया। जिससे कार्यकर्ताओं में खासी मायूसी दिखाई दी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा मानदेय बढ़ने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं खासी खुश थी। इसी मद्देनजर संगठन ने हमीरपुर महोबा के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, विधायक बृजभूषण राजपूत, जिलाधिकारी सहदेव और सीडीओ हीरा सिंह का अभिनंदन करने के लिए आमंत्रित किया था। सुबह 11 बजे से 3 बजे तक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के न पहुंचने पर मौके पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि भाजपा सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मानदेय बढ़ाकर उन्हें राहत दी। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के लिए तमाम लाभकारी योजनाएं चला रही है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कर्मचारी संघ की प्रदेश प्रवक्ता यासमीन खातून ने कहा कि भाजपा सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का जो मानदेय बढ़ाया है। इससे उन्हें बढ़ी राहत मिली है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सीएल साहू ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं बेहद कम मानदेय पर दिन-दिन पर केंद्रों पर कार्य करती है। इसके अलावा चुनाव ड्यूटी, बीएलओ व अन्य कार्य में भी उनका सहयोग लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनंदन समारोह में नहीं पहुंचे सांसद और विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें