फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 12 घायल

Mon, 15 Sep 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में युवक समेत 12 लोग घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलोंं को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटेंं आईं।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के किल्हौवा गांव निवासी पुष्पेंद्र (35) शनिवार की देर रात बाइक से घर जा रहा था। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर भरवारा गांव के पास बाइकों में भिड़ंत हो गई। इससे पुष्पेंद्र घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार मऊरानीपुर निवासी संदीप (30) को भी चोटें आईं। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
घायल पुष्पेंद्र ने बताया कि बाइकें टकराने से हादसा हुआ। इसी तरह सूपा निवासी राजकुमार, बुधवारा निवासी संपत, भंडरा निवासी मूलचंद्र, गांधीनगर निवासी यशी, बिलवई निवासी सुशीला, कांशीराम कॉलोनी निवासी मालती, समदनगर निवासी सायरा, कुलपहाड़ निवासी मालतीदेवी, मझलवारा निवासी भूपत व भागवत अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से राजकुमार को मेडिकल कालेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें