फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हाईटेक नर्सरी से दो माह में बिके सब्जी के 1.15 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उद्यान विभाग की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल में तैयार कराई गई बुंदेलखंड की पहली हाईटेक नर्सरी किसानों के लिए वरदान बन गई है। पिछले दो माह में किसानों ने हाईटेक नर्सरी से उच्च गुणवत्ता वाले 1.15 लाख पौधों की खरीद की है। ऐसे में अब जनपद में सब्जी की खेती का रकबा बढ़ेगा।
विज्ञापन

कस्बा बेलाताल स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में दो साल पहले उद्यान विभाग की ओर से डेढ़ करोड़ की लागत से एक हेक्टेयर भूमि में नर्सरी का निर्माण कराया गया था। यहां किसी भी मौसम में सब्जी के पौध हाइब्रिड तरीके से आसानी से तैयार किए जाते हैं। किसानों को सब्जी के हाइब्रिड पौधे लेने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता है। पिछले दो माह में हाईटेक नर्सरी में टमाटर, बैंगन, मिर्च, करेला आदि के 2.25 लाख पौधे तैयार किए गए। अभी तक 1.15 लाख पौधों की बिक्री हुई है।
हमीरपुर, बांदा, झांसी और मध्य प्रदेश के छतरपुर, खजुराहो, नौगांव, निवाड़ी के किसान सब्जी के पौधे लेने के लिए हाईटेक नर्सरी में आ रहे हैं। नर्सरी में तैयार टमाटर, पत्तागोभी, फूलगोभी व बैंगन के पौधे किसानों को दो रुपये प्रति पौधे के दर से मिलते हैं। वहीं लौकी, तरोई, खीरा, करेला, तरबूज, खरबूज आदि के पौधे 2.70 रुपये प्रति पौधे के दर से दिए जाने का प्रावधान है। यदि किसान स्वयं बीज लाते हैं तो उन्हें टमाटर, बैंगन, पत्तागोभी व फूलगोभी का पौध तैयार कराने के लिए प्रति पौधा 1.75 रुपये व लौकी, तरोई, खीरा, करेला, तरबूज, खरबूज आदि के पौध तैयार कराने पर 1.40 रुपये प्रति पौधा के हिसाब से लगेंगे।
विज्ञापन


वर्जन
हाईटेक नर्सरी में टमाटर, बैंगन, मिर्च, करेला, गेंदा आदि के उच्च गुणवत्ता वाले पौधे तैयार किए गए हैं। पौधे लेने के लिए विभिन्न जिलों के किसान यहां आ रहे हैं। -सुरेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी, महोबा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें