फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अब बन सकेंगे कॉमर्शियल लाइसेंस, फॉर्म 5-ए ने दी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जनपद में भारी वाहन (कॉमर्शियल/परिवहन) चालकों के लिए राहत भरी खबर है। एक महीने से अधिक समय से अटकी कॉमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया अब रफ्तार पकड़ेगी। फॉर्म 5-ए जारी किए जाने के बाद एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस रिन्युअल का काम तेजी से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शासन ने भारी वाहन चालकों के लाइसेंस नवीनीकरण की नीति में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत लाइसेंस की अवधि समाप्त होने पर चालकों को किसी मान्यता प्राप्त मोटर ड्राइविंग स्कूल से प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र यानी फॉर्म 5-ए ऑनलाइन आवेदन के साथ अपलोड करना जरूरी है। नीति लागू होने के बाद शुरुआती दौर में फॉर्म 5-ए उपलब्ध न हो पाने के कारण एआरटीओ कार्यालय में पिछले एक महीने से अधिक समय से करीब 200 से अधिक लाइसेंसों का नवीनीकरण ठप पड़ा था।
लाइसेंस न होने के कारण वाहन चालक कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। फॉर्म उपलब्ध होते ही परिवहन विभाग ने पेंडिंग फाइलों का निस्तारण शुरू कर दिया है। एआरटीओ दयाशंकर का कहना है कि हैवी लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवश्यक फॉर्म 5-ए उपलब्ध हो गए हैं। चालक प्रमाण पत्र लेकर आ रहे हैं जिसके साथ ही लाइसेंस नवीनीकरण किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें