महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में मां-बेटा समेत 11 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
जनपद छतरपुर के प्रकाश बम्हौरी गांव निवासी सुरेंद्र शनिवार की शाम बाइक से पत्नी हेमवती (28) और बेटे अभिषेक (6) के साथ घर जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा गिरकर घायल हो गए। इसी तरह सालट निवासी जगत, ग्योड़ी निवासी गंगाचरन, कस्बाथाई निवासी पिंटू, नैगवां निवासी राम सिंह, कमालपुरा निवासी बृजेंद्र, रामनगर निवासी भवानीदीन, चितहरी निवासी संतोष, उटियां निवासी जगरानी और किदवईनगर कबरई निवासी जीतेंद्र अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।