महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर किशोरी समेत 11 लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से चार की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के दिसरापुर गांव निवासी पूनम (15) की शनिवार की शाम परिजनों से कहासुनी हो गई। जिससे नाराज होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जहर खाने की बात परिजनों को बताई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। इसी तरह चंद्रपुरा निवासी मोहन, श्रीनगर निवासी कौशल्या, बड़ीहाट निवासी कपिल, बजरिया निवासी संगीता, महाराजपुर निवासी शंकर, आल्हा चौक निवासी श्याम, सत्तीपुरा निवासी अनीता, खरेला निवासी नितिन, बारीगढ़ निवासी नीतू व रामश्री ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। पूनम, संगीता, श्याम व नितिन की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।