महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में किशोर समेत नौ लोग घायल हो गए। थाना श्रीनगर के बिलखी गांव निवासी रामकुमार (40) शुक्रवार की रात बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे रामकुमार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। वहीं पिपरी निवासी रामगोपाल, नयापुरा निवासी रवि, चरखारी निवासी शेख आसिफ, पिड़ारी निवासी अतुल, सूपा निवासी शिवकुमार, छजमनपुरा निवासी पार्वती, गुढ़ा निवासी चंद्रशेखर (15) व साक्षी अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। जिला अस्पताल में चंद्रशेखर, साक्षी और रामकुमार की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।