फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित पॉलीथीन मिलने पर दो दुकानों पर दस-दस हजार का ठोंका जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ श्वेता पांडे ने प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। दो दुकानों पर 10-10 हजार रुपया का जुर्माना ठोंका है। व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी से मिला और कार्रवाई पर नाराजगी जताई। जिस पर उपजिलाधिकारी ने 15 जनवरी तक का समय दिया है। व्यापारियों का आरोप है कि उपजिलाधिकारी के साथ चलने वाले कर्मचारी दुकान में घुसकर अभद्रता करते है इसको रोका जाए।
विज्ञापन

प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग रोकने के लिए उप जिलाधिकारी श्वेता पांडे ने गांधी चौराहे स्थित राम गोपाल साहू, एकता किराना स्टोर के अरविंद साहू की दुकान से प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की। दोनों दुकानदारों के ऊपर 10-10 हजार का जुर्माना लगाया है।
व्यापारियों का कहना है कि उनके यहां पहले से स्टाक है और उसको समाप्त करने की मोहलत दी जाए। इस संबंध में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उप जिलाधिकारी से मिला। जिसमें अनिल अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, जयप्रकाश साहू, राहुल अग्रवाल, राहुल साहू, नदीम, पवन आदि व्यापारियों ने जुर्माने की रकम कम करने एवं स्टॉक खत्म करने तक कार्रवाई बंद करने की मांग की। जिस पर उप जिलाधिकारी ने 15 जनवरी तक की मोहलत देते हुए कहा कि इसके बाद किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें