फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जीरो पाॅवर्टी का बढ़ा दायरा, गरीबी हटाने को मिली धार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों से गरीबी हटाने के लिए शासन की जीरो पाॅवर्टी योजना दूसरे फेज में सात नई योजनाओं को जोड़ते हुए प्रभावी हुई है। निर्देश के बाद पंचायतीराज विभाग ने तैयारी तेज की है। अब जीरो पॉवर्टी से जुड़े परिवार को सिर्फ आठ नहीं बल्कि 15 योजनाओं से संतृप्त किया जाएगा।
विज्ञापन

वित्तीय सत्र 2024-25 में जनपद के 3531 को जीरो पावर्टी का लाभ दिया गया। नए बदलाव से न सिर्फ अभियान प्रभावी बनेगा, बल्कि अधिक से अधिक गरीबों तक लाभ सीधे पहुंचेगा। पंचायतीराज विभाग की सक्रियता कहें अथवा कुशल संचालन व मार्गदर्शन विभाग योजनाओं के क्रियान्वयन में 2024 से ही मजबूत स्थिति में रहा।
सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में यह साबित होता रहा। जनपद सूबे का वह जिला बन गया है जिसने जीरो पॉवर्टी में सर्वाधिक सफलता अर्जित की है।
वित्तीय सत्र 2024 के लिए जनपद का लक्ष्य 3531 रहा जिसे 883 ग्राम पंचायतों से सर्वे के बाद शतप्रतिशत पूरा किया। इसमें से 1724 परिवार गरीबी से बाहर निकाले जा चुके हैं, जिसके लिए जीरो पाॅवर्टी को प्रभावी किया गया था। अभियान में अधिक सफलता अर्जित करने के कारण ही अब जनपद में जीरो पाॅवर्टी का दूसरा चरण प्रभावी कर दिया गया है, जिसका सर्वे नवंबर से विभाग कराने की तैयारियों में जुटा है। दूसरे चरण में सिर्फ आठ ही नहीं, बल्कि सात न ई-योजनाओं के जरिये भी गरीब परिवारों को संतृप्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें