फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिसवा मुंशी मारपीट में युवकों की पहचान, चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के सिसवा मुंशी चौराहे पर 14 मार्च को अचानक एक युवक पर चार अज्ञात युवकों ने हमला कर घायल कर दिया था। मामले में चार युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खास निवासी युवक अंजर अपने मामा के घर सिसवा मुंशी से 14 मार्च को मोटरसाइकिल से दिन में लगभग 3:00 बजे अपने घर जा रहा था। इसी बीच चार अज्ञात युवकों ने अंजर को मोटरसाइकिल रोक कर लात-घूसों एवं लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज कराया जा रहा है। घायल युवक की बहन कनिज फातिमा ने भिटौली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और घटनास्थल से आसपास दुकानों में लगे कैमरे से युवकों की तलाश में जुट गई। काफी खोजबीन के बाद चारों युवकों की पुलिस ने पहचान कर ली। इनकी पहचान श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के तरकुलवा भटगावा निवासी फैशल, परतावल निवासी सनकी, भिटौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द निवासी नसीम और तारीख के रूप में गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि घायल युवक की बहन कनीज फातिमा की तहरीर पर चारों युवकों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें