फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जोगिया में एचपी गैस एजेंसी पर कर्मियों से उपभोक्ताओं ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
14 व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी पुलिस
विज्ञापन

महराजगंज। एचपी गैस एजेंसी जोगिया में मंगलवार की शाम करीब 5 बजे गैस एजेंसी के कर्मचारियों एवं छः उपभोक्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस दोनों पक्षों के 14 व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
घुघली थाना क्षेत्र के जोगिया गांव के घुघली-शिकारपुर मार्ग पर स्थित एचपी गैस एजेंसी पर कर्मचारी गैस की बुकिंग कर रहे थे। इसी बीच छ से सात की संख्या में शाम करीब 5 बजे खानपुर गांव के आधा दर्जन से अधिक उपभोक्ता पहले अपने बुकिंग की पर्ची काटने के लिए कह रहे थे। कर्मचारियों द्वारा पर्ची काटने से मना करने पर पहले दोनों पक्षों में कहा सुनी हुई फिर मामला मारपीट में बदल गया। पहले उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी के कर्मचारियों उसके दो अन्य कर्मचारी संदीप यादव और सूरज से झड़प हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन

घटना को देख वहां पर मौजूद लोग आगबबूला हो गए और उन लोगों ने कर्मचारियों को पीटने वाले सभी उपभोक्ताओं को जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद सूचना पाकर जोगिया गांव के कुछ अन्य लोग भी पहुंच गए। एजेंसी मालिक इसी गांव के निवासी हैं। पुलिस ने उपभोक्ता पक्ष के आसिफ अली, मेराज अली, सादिक अली, अनीस अली, सिकंदर अली एवं अकरम अली और दूसरे पक्ष के जोगिया गांव निवासी गैस एजेंसी मालिक कमलेश सिंह, संदीप यादव, दिवाकर सिंह, रमेश गोंड, मनीष चौधरी, नंदकिशोर, नमन पाल एवं घघरूआ खण्डेसर गांव निवासी उपेंद्र चौधरी के विरुद्ध पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया है। पुलिस ने एक पक्ष के आसिफ अली सहित सभी 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
इस संबंध में घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त सभी लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया है। जबकि गैस एजेंसी के कर्मचारी दिवाकर की तहरीर पर एजेंसी के कर्मचारियों पर हमला करने वाले सभी छह व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष की तरफ से पूर्व जिलापंचायत सदस्य हाजी अकबर ने बताया कि यह मामला दुर्भावनापूर्ण है। पर्ची का जब नम्बर आया तो कर्मचारी पर्ची काटने से मना कर दिए। विरोध करने पर युवकों को एजेंसी के कर्मचारियों ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें